{"_id":"5e4afc028ebc3ef24d5d9cdf","slug":"crime-police-kurukshetra-news-knl224565130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा लैब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन-डे पर प्रेमिका को गिफ्ट देने पहुंचे युवक द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या मामले में आदर्श थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने सोमवार को किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन पुलिस ने विसरा को जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस संदर्भ में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रेमिका सहित उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि वेलेंटाइन-डे पर करनाल के गांव हेमदा निवासी शुभम पंजाबी जूती और चूड़ा साथ लेकर गांव अमीन में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन युवती के परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला, जिससे आहत होकर शुभम ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या की थी। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर साजिश के तहत युवक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि करनाल के गांव हेमदा के युवक शुभम उर्फ काकू का अमीन निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 फरवरी को ही शुभम गिफ्ट लेकर युवती से मिलने उसके घर आया था, जहां उसने जहरीला पदार्थ निगल जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही गहनता से जांच कर मौत के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।