फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police, dowry

सीएम विंडो पर दी शिकायत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
crime, police, dowry
विवाहिता के दहेज की मांग के चलते आत्महत्या करने के मामले में शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मामले में निष्पक्ष जांच कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता वैभव दत्त शर्मा ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि उसकी सास शाहाबाद निवासी प्रेम कांता ने अपनी सबसे छोटी बेटी शिल्पा की शादी 13 दिसंबर 2015 को योगेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शिल्पा के ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे और दहेज में कार लाने के लिए कह रहे थे। अपने मां-बाप की प्रॉपर्टी का हिस्सा लेने बारे कहने लगे। शिल्पा का पति अकेला इटली चला गया। जून 2016 में शिल्पा अपने पति के पास अकेली इटली गई थी, जिसका खर्चा उसकी सास ने किया था। वहां से उसे वापस भारत भेज दिया। वह अपने ससुराल में रहने के लिए गई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। योगेश ने इटली के कानून अनुसार शिल्पा को तलाक का नोटिस एक वर्ष बाद भिजवा दिया था। इस बारे में एसपी कुरुक्षेत्र को शिकायत दी गई, जिसकी जांच महिला थाने में भेज दी गई। योगेश शिल्पा के फोन पर व वाट्सप पर गाली-गलौच करता था और उसे मरने के लिए दबाव देता था। जिसके चलते शिल्पा ने 27 दिसंबर 2019 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिकायकर्ता का आरोप है कि मामले में एक भाजपा नेता दबाव बना रहा है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। थाना महिला पुलिस अतिरिक्त प्रभारी परमजीत कौर ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed