फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

सरस्वती तीर्थ पर शराबियों ने साधु के साथ की मारपीट, आंख पर मारी गहरी चोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
सरस्वती तीर्थ पर देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इन शरारती तत्वों ने एक साधु के साथ मारपीट कर उसकी आंख पर गंभीर चोट मार दी। आसपास के लोगों को कहना है कि सरस्वती तीर्थ पर भारी मात्रा में शराब की बिक्री हो रही है। नशे में धुत होकर युवक आए दिन जमकर उत्पात मचाते रहते हैं। बीती रात जब एक साधु ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन युवकों ने उस साधु की न केवल पिटाई की बल्कि उसकी आंख व बाजू पर गहरी चोट मार दी।
विज्ञापन

साधु ने बताया कि बीती रात्रि कुछ युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। शराबियों ने आसपास सो रहे अन्य लोगों की भी खूब पिटाई की। तीर्थ पुरोहित सुभाष ने बताया कि सरस्वती के आसपास शराब बेचने वालों का अड्डा बना हुआ है। इन शराबियों के बारे पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन पुलिस इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दे रही। वहीं मामले को लेकर थाना शहर पिहोवा के प्रभारी छोटू राम ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed