फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

पवित्रता भंग, ब्रह्मसरोवर के तट पर बैठ कर छलकाए जा रहे जाम, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
पवित्र ब्रह्मसरोवर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। देश विदेश से हर माह यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की नाक तले ही इस ब्रह्मसरोवर की पवित्रता भंग हो रही है। बुधवार रात्रि ब्रह्मसरोवर के तट पर तीन युवक मदिरा का सेवन करते नजर आए।
विज्ञापन

इन युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे शेयर कर इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। नियमानुसार सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना प्रतिबंधित है, लेकिन धर्मनगरी में पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पुलिस की नाक नीचे सरेआम जाम छलकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि ब्रह्मसरोवर पर 24 घंटे पर्यटन पुलिस तैनात रहती है, बावजूद इसके युवक सरेआम सरोवर के तट पर बैठ कर शराब पी रहे थे। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि जहां ये युवक बैठकर शराब पी रहे थे उसके बिल्कुल सामने केयूके आदर्श थाना है, जिसका दरवाजा ब्रह्मसरोवर परिसर के अंदर भी खुलता है। ऐसे में जहां ब्रह्मसरोवर की पवित्रता भंग हो रही है वहीं पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौने दस बजे सरोवर के किनारे बैठ शराब पीते युवकों की जब एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा तो वे चेहरा छिपाते केयूके थाने की ओर गए वहां से बाहर निकल गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था। मामले में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ अनुभव मेहता का कहना है कि यह मामले उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जानकारी जुटाकर जो उचित कार्रवाई होगी करेंगे।
ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान पंडित पवन शास्त्री ने कहा कि ने कहा कि ब्रह्मसरोवर के किनारे बैठ इस प्रकार मदिरा का सेवन करना आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसकी हम घोर निंदा करते हैं। इस पाप को करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
केयूके थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि फिलहाल इस मामले में उनके पास किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। किसी ने ब्रह्मसरोवर की पवित्रता भंग की है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पर्यटन पुलिस प्रभारी विनोद ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर 13 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी है। दिनरात गश्त भी होती है। ब्रह्मसरोवर की चार किलोमीटर की परिधि है। इसमें राउंड लगाकर जब पुलिसकर्मी आकर बैठते हैं तो ऐसे में पता नहीं चल पाता कि कब कौन यहां आकर बैठक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed