फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

गोदाम से चावल चुराने का एक आरोपी काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
गोदाम से चावल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक क्विंटल चावल बरामद किए हैं। वहीं पुलिस मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कर्मबीर सिंह वासी चार चमन करनाल हॉल गोदाम ईंचार्ज हरियाणा एग्रो शाहाबाद ने 16 फरवरी को थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एफसीआई विभाग राइस मिलों से चावल इकट्ठा करके उनके गोदाम में लगाते हैं। उसकी निगरानी की जिम्मेवारी एफसीआई व उनके विभाग की है। उनके गोदाम में करीब 10 लाख कट्टे चावल रखे हैं। 16 फरवरी को वह अपने अन्य कर्मी सोहन लाल के साथ गोदाम की जांच कर रहे थे। उसी समय उनके चौकीदार अनिल व अतर सिंह ने देखा कि दो युवक सड़क की तरफ से दीवार कूद रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने उनका पीछा किया तो युवक चावल के दो कट्टे चोरी करके अपनी बाइक पर लादकर भागने लगे। चौकीदार ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया तथा दूसरा युवक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना शाहाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए युवक को काबू करके पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम सोहन बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक तथा चोरीशुदा एक क्विंटल चावल बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है तथा पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed