फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

बाइक व कार चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अलग-अलग मामलों में बाइक व कार चोरी करने के लिए तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह बाइक व कार बरामद की है। पहले मामले में पुलिस ने आरोपी सरजीत सिंह वासी सुढ़पुर के कब्जे से चोरीशुदा छह बाइक बरामद की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 20 दिसंबर को रिंकू वासी अजराना कलां ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को उसने अपनी बाइक को जश्न होटल के सामने खड़ा किया था और वह होटल में चला गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसको उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी सरजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं सीआईए-1 की टीम ने सुखजीत उर्फ मन्ना वासी रानी माजरा थाना हनेरा मोहाली पंजाब को गिरफ्तार बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि 6 नवंबर को दुर्गेश पांडेय हाल वासी ज्योति नगर कुरुक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक इंस्टीट्यूट में काम करता है। 5 नवंबर को उसने बाइक सुबह करीब साढ़े 9 बजे इंस्टीट्यूट के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया था। वह दोपहर करीब 3 बजे वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। सीआईए-1 ने मामले की जांच करते हुए 22 दिसंबर को सुखजीत उर्फ मन्ना को गुप्त सूचना पर काबू किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 की टीम ने संदीप कुमार उर्फ दीपा वासी खरल (जींद) को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरीशुदा कार बरामद की। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 21 दिसंबर को राजेंद्र शर्मा वासी सहारनपुर ने थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक युवक संदीप के साथ पिहोवा कोर्ट में आया था। उसकी कोर्ट में पेशी थी और वह कोर्ट में अंदर चला गया था। उसका ड्राइवर गाड़ी के बाहर खड़ा होकर फोन पर बातचीत कर रहा था तभी संदीप उसकी गाड़ी लेकर मौका से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed