फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

शादी का बहाना बना पांच लोगों से ठगे छह लाख 32 हजार रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
एक नटवर लाल ने पांच लोगों से छह लाख 32 हजार रुपये ठग लिए और उसके बाद फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहन नगर वासी रोहित कुमार ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि दिल्ली सुंदर नगर वासी सचिन वर्मा डीडी कॉलोनी में कपड़े व करियाने की दुकान चलाता था। उसकी भी मोहन नगर में करियाने की दुकान है, वह रिटेलिंग का काम करता है। आरोपी ने उसकी दुकान से करियाने का सामान खरीदा था, जिसमें तेल के टीन, चीनी के कट्टे, आटा एक क्विंटल, वीटा का घी था। इसकी कीमत लगभग एक लाख 70 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपी ने खेड़ी मारकंडा वासी रविंद्र कुमार से भी अपनी शादी में करियाने का सामान खरीदने के लिए दो लाख 75 हजार रुपये लिए थे। सिरसला रोड मोहन नगर में सुनील कुमार की कपड़े की दुकान चलाता है। आरोपी ने उससे भी 52 हजार रुपये का कपड़ा अपनी दुकान के लिए उठाया था। इसके अलावा हरि नगर वासी आशीष कुमार से आरोपी ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे, जो उसने दो सितंबर को वापस करने की बात कही थी। इन सभी लोगों से ठगी करके आरोपी तीन दिन पहले घर से अपने सारे परिवार के साथ मिलकर घर से फरार हो गया। वहीं शिकायतकर्ता अपनी रकम वापस लेने के लिए भटक रहे हैं। आरोपी वशिष्ठ कॉलोनी वासी गोपाल दास की बाइक भी चोरी करके ले गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed