फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

वाल्मीकि समाज के लोगों को मंदिर में जाने से रोकने व मारपीट के आरोप में दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
गांव दयालपुर में वाल्मीकि समाज के लोगों को माता के मंदिर में जाने से रोकने व मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम को लेकर उनको माता के मंदिर से गांव में अनाउंसमेंट करनी थी, मगर गांव के महेंद्र, अभिषेक व अन्य कुछ लोगों ने उनको मंदिर में जाने से रोक दिया तथा बाद में उक्त आरोपियों ने उनकेे साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर महेंद्र व अभिषेक को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में गौरव व अन्य ने बताया कि 20 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनको जयंती के कार्यक्रम को लेकर गांव में जानकारी देनी थी। इसलिए वह लोग गांव स्थित माता के मंदिर में अनाउंसमेंट करने के लिए गए थे। वहां पहले से मौजूद महेंद्र, अभिषेक व उनके अन्य साथियों ने उनको जाति बोधक शब्द कहते हुए मंदिर में जाने से रोक दिया था। उसके बाद वह लोग वापस आ गए और समाज के लोगों को मामले की जानकारी दी थी तथा मामले को लेकर बैठक की थी। शाम के समय महेंद्र व अभिषेक ने उनके खिलाफ बैठक करने को लेकर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। आरोपियों ने उनको जाति बोधक शब्द कहते हुए मारपीट की थी। शिकायत पर पुलिस ने महेंद्र, अभिषेक को नामजद करते हुए उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें दो आरोपियों को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed