फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

छीना झपटी की दो वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
छीना झपटी करने के दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 20 मार्च को जलभरत सिंह वासी कुसरना जिला जौनपुर यूपी हाल किराएदार खेड़ी मारकंडा ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 20 मार्च को एचडीएफसी बैंक पिपली के एटीएम से पैसे निकालने लगा तो उसके पास मौजूद एक युवक खड़ा था। एटीएम से पैसे निकलते ही उक्त युवक उससे 10 हजार रुपये छीनकर बाहर खड़ी बाइक पर सवार हो फरार हो गया था। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। 26 मई को पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए आरोपी शुभम उर्फ मोमो वासी किराएदार पिपली व विरेंद्र उर्फ वीरू वासी डीडी कॉलोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर एचडीएफसी बैंक पिपली के एटीएम से एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये छीने थे। आरोपियों को कारागार भेज दिया गया। वहीं आरोप शुभम उर्फ मोमो ने एक अन्य वारदात का भी खुलासा किया। 13 फरवरी को कलावती राहवत वासी सेक्टर-13 ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 13 फरवरी दोपहर साढ़े 3 बजे वह मार्केट से वापस अपने घर पर जा रही थी। उसके हाथ में एक छोटा बैग था, जिसमें उसका एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा करीब 5-6 हजार रुपये थे। जब वह पानी की टंकी के पास पहुंची तो उसके सामने से आया बाइक सवार युवक उसके हाथ से बैग छिन कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी शुभम से साढ़े तीन हजार रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed