फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को सुनाई चार साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
डेढ़ साल पहले नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए चार साल की कैद तथा 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला उप न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 12 सितंबर 2019 को थाना पिहोवा के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी गली में साइकिल चला रही थी। तब योगेश ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। शिकायत पर महिला थाना कुरुक्षेत्र में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच महिला उप निरीक्षक कमलेश कुमारी को सौंपी थी। जांच अधिकारी ने नाबालिग के कानूनी प्रक्रिया के तहत बयान 164 सीआरपीसी धारा के तहत न्यायालय में दर्ज कराए थे। मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष दुआ की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी योगेश को दोषी करार देते हुए चार साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की सूरत में दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed