फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

एक महिला सहित तीन लोग लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime
अलग-अलग जगह से महिला सहित तीन लोग लापता हो गए। थाना झांसा के अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने 29 मार्च को पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी 24 साल की पुत्रवधु दिनांक 28 मार्च की रात को अचानक घर से लापता हो गई। तलाश के बावजूद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं ईश्वर सिंह पुत्र रामकिशन वासी भटेड़ी ने 29 मार्च को थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में बताया कि उसका बेटा जितेंद्र कुमार (24) पिहोवा में वकील के पास मुंशी का काम करता है। जितेंद्र 29 मार्च को घर से दूध लेकर चला था तथा अपनी बाइक को कोर्ट परिसर में खड़ी करके बगैर सूचना दिए कहीं चला गया है। उसकी उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर ली, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। वहीं 28 मार्च से गांव भटेड़ी से 56 वर्षीय महंत शिवदास भी लापता है, जो गांव के मंदिर में ही पिछले 13 साल से रह रहा है। गांव तालाब के पास ही महंत की चप्पल बरामद हुई है। 29 मार्च को गोताखोर प्रगट सिंह तालाब में सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। अभी तक महंत के संबंध में कोई शिकायत भी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed