फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

मकान का ताला तोड़कर 10 तोले सोना, 300 ग्राम चांदी समेत दो लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
पिपली पुरानी अनाज मंडी में दुकान के ऊपर बने घर का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी भी चुरा ले गए। शिकायतकर्ता अनुसार चोर घर से 10 तोले सोने के जेवर, 300 ग्राम चांदी समेत दो लाख रुपये की नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित कराए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वैभव गर्ग ने सदर थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उनकी पुरानी अनाज मंडी में कपड़े की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनकी रिहायश बनाई हुई है। रविवार को वह निजी काम के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उसकी माता अंजू गर्ग ऊपर घर का ताला लगाकर तथा खिड़कियों वाला शटर बंद करके साढ़े सात बजे सत्संग में गई थी। करीब नौ बजे उसकी माता घर वापस पहुंची तो मुख्य कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर जांच की तो कमरे में रखी अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी की जांच करने पर अलमारी से दो लाख रुपये की नकदी, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने के कंगन, एक सोने की लॉकेट सहित चेन गायब था। इसके अलावा 15 चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी की पाजेब थी। घर से करीब 10 तोले सोना व 300 ग्राम चांदी चोरी हुई थी। इसकी सूचना उन्होंने रविवार रात को ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित कराए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच एएसआइ शमशेर सिंह को सौंपी है। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है तथा आसपास पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed