फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

पैर फिसलने से नहर में बहे छात्र राघव का शव नडाना नरवाना ब्रांच से किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime
पैर फिसलने से नहर में बहे छात्र राघव का शव वीरवार को जिला करनाल के गांव नडाना के निकट नरवाना ब्रांच में मिला। नरवाना ब्रांच पुल के नजदीक बच्चे का शव तैरता देख एक राहगीर ने इसकी सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों के इसके बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची बच्चे की मासी कोमल और मामा विकास ने राघव के गले में पहनी हुई चैन और सूरज से उसकी शिनाख्त की। प्रगट सिंह की टीम नरेंद्र, सिंदर, गोपी और रोबिन ने राघव के शव को बाहर निकाला। इसी दौरान केयूके थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बता दें कि एक सप्ताह पहले शुक्रवार दोपहर दो बजे प्रोफेसर कॉलोनी निवासी महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र राघव गुप्ता घर से अपने दोस्त के पास जाने की कहकर गया था। राघव का दोस्त आशीष उस समय उसके साथ था। आशीष ने बताया कि वह दोनों दबखेड़ी गांव के नजदीक नरवाना ब्रांच नहर के किनारे गए थे, जहां राघव नहर में पैर धोने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गया। तभी से पुलिस व गोताखोर प्रगट सिंह का सर्च अभियान जारी था, लेकिन आज शाम पांच बजे राघव का शव गांव नडानी नरवाना ब्रांच में मिला। आज एलएनजेपी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed