फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

एयरफोर्स की वर्दी पहनकर करता था नशीले पदार्थो की तस्करी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
गत दिनों एयरफोर्स ड्यूटी का पास लगाकर नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़े गए ट्रक ड्राईवर बलबीर सिंह उर्फ बीरा निवासी गांव नैसी से पुलिस ने रिमांड के दौरान एयर फोर्स की वर्दी, बेज, बेल्ट तथा नेम प्लेट बरामद किए है। आरोपी बलबीर सिंह एयरफोर्स की वर्दी पहन नशा तस्करी का धंधा करता था। पुलिस ने रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर उक्त सामान को बरामद किया है। आरोपी ने एयरफोर्स की वर्दी में ही नकली दस्तावेज तैयार कराए थे जिसके माध्यम से आरोपी नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि 8 अप्रैल को एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड नजदीक बाइपास पर बलबीर सिंह व हरजिंद्र सिंह को चार क्विंटल 47 किलो चुरा पोस्त व डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किय था। आरोपियों ने कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट व एयर फोर्स का स्टीकर लगाया था। इन मामलों में पुलिस न बलबीर सिंह को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरानआरोपी ने कबूल किया कि वह यहनशीले पदार्थ जगदीप निवासी मंगलवाडा (राजस्थान) से खरीदकर लाया था। पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई एयर फोर्स की वर्दी, बेल्ट, नेम प्लेट, स्टैंप, एयर फोर्स के पैटर्न की लोवर टी-शर्ट व पिस्टलनुमा लाइटर कवर को आरोपी निशानदेही पर बरामद लिया। पुलिस ने आरोपी से एयरफसेर्स की इस्तेमाल बिल्टी तथा जिस कंप्यूटर से जाली दस्तावेज तैयार कराये थे, कंप्यूटर व प्रिंटर भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed