फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

शराब बेचने के आरोप में चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
निदेशाज्ञा का उल्लंघन करके आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने चार मामले दर्ज करके 110 लीटर लाहन समेेत अवैध रूप से शराब बरामद की है। इसके अलावा बेवजह वाहन लेकर सड़कों पर घूमने के आरोप में दो वाहनों को इंपाउड करके 185 वाहन चालकों केचालान भी किये गए है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि थाना पिहोवा पुलिस अनाज मंडी के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पंजाब सिहं निवासी डेरा चट्ठा फार्म गुमथला गढु अपने मकान के नजदीक पशुओं के बरामदे में नाजायज शराब निकालकर बेचने का धंधा करता है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर छापामारी करके प्लास्टिक का ड्रम, करीब 110 लीटर लाहन सहित पंजाब सिंह को काबू किया। अन्य मामले में शाहबाद पुलिस ने सुशील कुमार निवासी दाउमाजरा को चार बोतल व थानेसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रिंकू निवासी राजपूत कॉलोनी खेड़ी मारकंडा से 11 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed