फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

दिल्ली से गांजा लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची महिला पांच किलो गांजा सहित गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से नशे के कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने पांच किलो गांजा एवं 4 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस की एंटी नारकोटिक सैल ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपली गीता द्वार पर नाकाबंदी कर एक महिला शक के आधार पर पूछताछ कर पांच किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत दिवस एंटी नारकोटिक सैल के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, एएसआई महिंद्र सिंह, हवलदार कर्मबीर सिंह, महिला एएसआई विनोद और सिपाही विक्रम सिंह की टीम सदर पुलिस थाना के क्षेत्र में गश्त पर तैनात थे। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि इंद्रा कॉलोनी निवासी एक महिला धक्का बस्ती कुरुक्षेत्र में गांजा बेचने का काम करती है। आज वह महिला दिल्ली गांजा लेने के लिए गई हुई है। वह रात के समय भारी मात्रा में गांजा लेकर बस में कुरुक्षेत्र आएगी तथा पिपली स्टैंड पर बस से उतरकर इंद्रा कॉलोनी धक्का बस्ती कुरुक्षेत्र जाऐगी। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए मुखबिर के इशारे पर पिपली गीता द्वार के निकट उपरोक्त महिला को काबू कर लिया। महिला एएसआई वीना द्वारा तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से पांच किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से महिला को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में पुलिस की अपराध शाखा-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 किलो 200 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक युवक को काबू किया है, जिसकी पहचान सौदागरान मोहल्ला में किराये पर रह रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गहनता से पूछताछ हो सके। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत दिवस अपराध शाखा-2 की एएसआई जयपाल, हवलदार ललित कुमार, सतनाम सिंह, सतविंद्र सिंह की टीम भद्रकाली मंदिर चौक पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को हाथ में पिट्ठूू बैग लिये हुए सौदागर मोहल्ला थानेसर वाली गली से भद्रकाली मंदिर चौकथानेसर की तरफ आते हुए देखा, जो पुलिस को सामने देख कर वापस मुड़कर जाने लगा। पुलिस ने तत्काल शक के आधार पर रोककर पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान खरका जिला होशियारपुर पंजाब हाल किरायेदार सौदागरान मोहल्ला थानेसर निवासी विनोद कुमार के रूप में बताई। डीएसपी अजय राणा की अगुवाई में युवक की तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ की जा सके और पूछताछ में पता लग सके कि वह चूरापोस्त कहा से खरीद कर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed