फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

एक ही रात में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, जेवर व नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
किलां सिखां में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवर व नकदी चुुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर तथ्य जुुटाए हैं।
विज्ञापन

गौरव कुमार ने बताया कि वह अपने घर को ताला लगाकर अपने परिवार के साथ लखनऊ गया हुआ था, वीरवार को तड़के घर पहुंचा तो देखा कि अंदर दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखी अलमारियों व बेड में पड़ा सामान बिखरा पड़ा था। घर से पांच तोले सोना और दस हजार रुपये चोरी हुए पाए गए।
विज्ञापन

वहीं साथ लगते घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। दिव्यांग भरपूर सिंह ने बताया कि वह रात को करीब 12 बजे गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी पर गया था। सुबह पांच बजे घर पहुंचा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखी पांच हजार की नकदी गायब थी। सूचना मिलते ही पालिका प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा मौके पर पहुंचे। डॉ. गुलशन क्वात्रा ने पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं को रोकने के पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाने तथा गश्त की ड्यूटी में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से तथ्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed