फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

एलएलबी छात्र से अफीम खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
15 दिन पहले एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ पकड़े गए एलएलबी छात्र के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को काबू किया है। इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल और दो हजार रुपये नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस एलएलबी छात्र मोहम्मद आकिब रजा वासी शिवान पट्टी चक भिखी जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) हाल किरायेदार निरंकारी कॉलोनी बाबैन और सप्लायर राज आर्यन वासी धमौरा जिला रामपुर (यूपी) को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी कंदोली हाल वार्ड-नौ शुगर मिल शाहाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-एक के प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि टीम को सुनारिया चौक बाबैन के पास गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मोहम्मद आकिब रजा बाबैन में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह निरंकारी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है और यूपी से अफीम खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया में पैक करके नशेड़ियों को बेचता है। इस समय भी वह अपने कमरे में ही मौजूद है तथा उसके पास काफी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है।
विज्ञापन

सूचना पाकर टीम ने नायब तहसीलदार बाबैन बलविंद्र सिंह को साथ लेकर आरोपी के कमरे पर छापामारी करके उसे काबू किया तथा तलाशी लेने पर कब्जे से एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से आठ दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह अफीम राज आर्यन से खरीद कर लाया था, जिसे वह गुरप्रीत सिंह को बेचता था। 29 जुलाई को पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान पर सप्लायर राज आर्यन को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। इस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल व दो हजार रुपये नकदी बरामद की। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed