{"_id":"68b5f98d9be13269ef05bab8","slug":"created-awareness-about-legal-aid-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1001-142994-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कानूनी सहायता के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कानूनी सहायता के बारे में किया जागरूक
Tue, 02 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी और ईएसआई में मरीजों व उनके परिजनों को फ्री कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया। एमडीडी संस्था से संजय कुमार, वकील शमा सहगल और पैरा लीगल स्वयंसेवक इसराना ने प्राधिकरण के बारे में बताया। वकील शमा सहगल ने एससी-एसटी एक्ट के प्रति जागरूक किया और लोगों को जरूरत पड़ने पर फ्री कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। संजय कुमार ने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन