{"_id":"679fd879adf77cddeb0fe785","slug":"craftsmen-gathered-in-craft-fair-displayed-their-crafts-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-130873-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिल्प मेले में जुटे शिल्पकार, दिखाई शिल्पकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिल्प मेले में जुटे शिल्पकार, दिखाई शिल्पकला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कलाकृति भवन में भारतीय हस्तशिल्प बाजार लगाया गया, जिसमें 70 के करीब हस्तशिल्पियों ने हिस्सा लिया। इसमें शिल्पकला को देख लोग भी गदगद है तो खरीददारी भी जमकर की गई।
नौ फरवरी तक चलते वाले इस मेले में हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली और हरियाणा के अलावा राजस्थान की हस्त शिल्पकला लेकर शिल्पी पहुंचे हैं, जहां उनकी इस प्रतिभा की लोगों ने जमकर सराहना की। हाथों से बने सामान को देखने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही, जिसे देख शिल्पकारों के चेहरे भी खिले रहे। वही शिल्पकारों ने कहा कि यहां उन्हें अपने सामान को प्रदर्शित करने का भी मौका मिल रहा है तो लोग उनकी शिल्पकला को पसंद भी कर रहे हैं। मेले में लकड़ी का सामान, हैंडलूम, ज्वेलरी व कपड़े इत्यादि के सामान भी लेकर शिल्पकार पहुंचे हैं तो वहीं आगरा का स्टोन वर्क भी लोगों को काफी लुभा रहा है। वही फतेहपुर सीकरी का जरी वर्क को देखने के लिए भी लोग यहां आ रहे हैं।