फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Couple cheated of Rs 8.27 lakh on the pretext of sending them to Australia

Kurukshetra News: दंपती को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दे ठगे 8.27 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated of Rs 8.27 lakh on the pretext of sending them to Australia
कुरुक्षेत्र। दंपती को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 8.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपी सोनी व गुरदयान निवासी हरिगढ़ किंगन जिला कैथल ने फर्जी वीजा देकर वारदात को अंजाम। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में राकेश कुमार निवासी भट्ट माजरा ने बताया कि उसके भाई के दोस्त सोनी ने उसे और उसकी पत्नी को 18 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने फाइल लगाने के लिए अक्तूबर में 1.42 लाख रुपये एडवांस अपने खाते में डलवाए थे। दो मई को आरोपी ने वीजा दिखाकर टिकट कराने के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे। यकीन होने पर उसने पांच मई को 90 हजार, सात मई को 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर तीन लाख रुपये का चेक दिया था। कई दिन इंतजार करने के बाद गुरदयान ने उनकी टिकट नहीं कराई तो उसने सोनी से बातचीत की, जिस पर आरोपी सोनी ने गुरदयान को दो लाख रुपये देकर टिकट कराने की सलाह दी। वह दो लाख रुपये सोनी को उसके घर जाकर दे आया फिर भी उसने टिकट नहीं कराई तो उसे कुछ शक हुआ। उसने अपने वीजा की जांच कराई तो दोनों वीजा फर्जी पाए गए। उसने मामले को लेकर दोनों आरोपी से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ दिन बाद दोबारा वीजा लगाने का झांसा दिया। बाद में उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed