फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Couple cheated of Rs 21 lakh in the name of sending them to England, two including woman named

Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर दंपती से 21 लाख की धोखाधड़ी, महिला समेत दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated of Rs 21 lakh in the name of sending them to England, two including woman named
कुरुक्षेत्र। स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों ने दंपती सहित उनकी बच्ची को इंग्लैंड भेज दिया था, मगर इमीग्रेशन जांच में कागजात फर्जी होने पर डिपोर्ट कर दिया। साथ ही उनके इंग्लैंड में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में सैलिका निवासी शाहाबाद ने बताया कि आरोपी वैभव कुमार और सीमा ने उसे, उसके पति प्रदीप कुमार और बेटी को 21 लाख रुपये में स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपियों ने चार लाख रुपये अग्रिम राशि के तौर पर मांगे थे। 24 जून 2022 को उसके पति ने चार लाख रुपये के साथ बेटी का पासपोर्ट और अन्य कागजात दिए थे। कुछ दिन बाद 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए। जनवरी 2023 आरोपियों ने उसका वीजा दिखाकर चार फरवरी को फ्लाइट कराकर इंग्लैंड भेज दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर उसके पति और बेटी को भेज देंगे। 12 फरवरी को आरोपियों ने सात लाख रुपये लेकर उसके पति व बेटी को भी इंग्लैंड भेज दिया। 12 जून 2023 को इमीग्रेशन अधिकारियों ने वीजा में फर्जी कागजात इस्तेमाल करने पर उसे भारत डिपोर्ट कर दिया। साथ ही 10 साल के लिए उसका इंग्लैंड में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed