{"_id":"699f59cdecd8ff482c0bd375","slug":"councilors-met-public-health-officials-over-complaints-of-contamination-of-drinking-water-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-150732-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पेयजल में गंदगी की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ अधिकारियों से मिले पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पेयजल में गंदगी की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ अधिकारियों से मिले पार्षद
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल में गंदगी की समस्या के लिए जनप्रतिनिधियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई। वार्ड नंबर 12 की कृष्णा विहार कॉलोनी, वार्ड नंबर 4 में डॉ. जगदीश डेंटल अस्पताल वाली गली और वार्ड नंबर 15 में राधा कृष्ण मंदिर के समीप रहने वाले लोगों ने पीने के पानी में गंदगी आने की शिकायत की थी जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं।
भाजपा नेता व पार्षद दीपक आनंद ने नगर पालिका के पूर्व प्रधान डॉ. सुरेंद्र शर्मा सिंदी और वार्ड नंबर 14 के पार्षद अमृतलाल के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान कृष्णा विहार कॉलोनी की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। पार्षद दीपक आनंद ने अधिकारियों से मांग की कि समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।