फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Councillors became vocal in the meeting of the city council and said, Madam, please give us what is part of our ward, the public demands an answer

Kurukshetra News: नगर परिषद की बैठक में पार्षद हुए मुखर, बोले. मैडम, जो हमारे वार्ड का हिस्सा है वो तो दे दो, जनता मांगती है जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Councillors became vocal in the meeting of the city council and said, Madam, please give us what is part of our ward, the public demands an answer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ...मैडम, जो हमारे वार्ड का हिस्सा है वह ग्रांट तो दे दो। जनता ने हमें चुनकर भेजा है तो जवाब भी मांगती है। हमारे पास कोई जवाब ही नहीं होता। ऐसे में हम कहां जाएं। जिला परिषद सदस्यों का यह दर्द छलका। मौका था परिषद की मंगलवार को पंचायत भवन में हुई 125वीं बैठक का। जहां पार्षद जसबीर पजेंटा, पिंकी हिंगाखेड़ी, अशोक कुमार सहित अन्य पार्षदों ने खुलकर सवाल उठाए।
जसबीर पंजेटा ने बैठक में ही चेयरमैन कंवलजीत कौर व उप चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीडी के वार्डों में 124वीं बैठक के बाद जारी ग्रांट व किए गए कार्यों की सूची लहराते हुए कहा कि इतना भेदभाव सही नहीं है। इन दोनों वार्डों में भले ही कुछ ज्यादा विकास कार्य करवाएं जाएं लेकिन अन्य वार्डों के साथ भी भेदभाव न करें। हमें तो ई-रिक्शा तक नहीं मिला। इसी दौरान अशोक कुमार ने कहा कि उन्हें न फोगिंग मशीन मिली न ही कंप्यूटर। एक भी काम नहीं किया गया, जो लोगों को बता सकें। यही नहीं पार्षद इस दौरान कई अन्य सवाल भी उठाते रहे, जिन पर चेयरमैन कंवलजीत कौर की ओर से बार-बार सफाई दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पार्षद के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा। किसी वार्ड में कार्य हो गया तो किसी में अभी होने वाला है। करीब एक माह तक परिषद सीईओ पद खाली था, जिसकी वजह से कुछ कार्य अटक गए थे।
विज्ञापन



हमें पता भी नहीं लगा नारियल फोड़ गए सरपंच
बैठक में पार्षद राजू मथाना ने कहा कि जिप की ओर से कराए जाने वाले कार्यों की संबंधित पार्षद को पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। कोई भी विकास कार्य शुरू हो तो तत्काल सूचना पार्षद को मिले, उनके क्षेत्र के गांव उमरी में स्ट्रीट लाइटें जिला परिषद की ओर से लगाई गई और नारियल सरपंच फोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे ज्यादा सोलर प्लांट लगाने वाली पंचायत को मिलेगा एक करोड़ का इनाम
चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि जिले के पांच हजार से ज्यादा जनसंख्या वाला जो भी गांव आगामी चार अगस्त तक सबसे ज्यादा सोलर प्लांट लगाएगा, उसे केंद्र सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में पांच हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले 21 गांव है जो ये सोलर प्लांट लगा सकते है, इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्ती बिजली योजना के बारे में कहा कि इस योजना के तहत सोलर स्ट्रीट लाइटों के लिए चार हजार की सब्सिडी और तीन किलो से ज्यादा सोलर प्लांट पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इन योजनाओं का प्रचार करना चाहिए।

तीन करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर
चेयरमैन कंवलजीत कौर ने बैठक में बताया कि स्टाम्प ड्यूटी के माध्यम से तीन करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके तहत विकास कार्य करवाए जाने हैं। सर्वसम्मति से बैठक में इस पर सहमति जताई गई। चेयरमैन ने बताया कि जिले के गांव धौलगढ, ककराला गुजरान, थाना, खैरा व बणी में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जा चुके हैं तथा जिले के 21 गांवों में ई लाइब्रेरी बनाई जा चुकी है। इसके अलावा सभी गांवों में जल्द ही जिम लगाए जाएंगे, इस पर कार्य किया जा रहा है।


विकास कार्यों पर नजर रखें पार्षद : डीपी
उप चेयरमैन डीपी चौधरी ने कहा कि जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने सदस्यों से अनुरोध किया कि जो भी विकास कार्य वार्डों में हो रहे हैं। उन पार्षद खुद निगरानी रखे और खामी हो तो तत्काल दुरूस्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed