फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Corporation's team caught 89 cases of power theft

Kurukshetra News: निगम की टीम ने बिजली चोरी के 89 मामले पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Corporation's team caught 89 cases of power theft
कुरुक्षेत्र। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ निगम ने अभियान चलाया हुआ है। टीम के सदस्य छापामार बिजली चोरों पर कार्रवाई कर रहे हैं। बुधवार को निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 89 बिजली चोरी के मामले पकड़े। निगम की कार्रवाई से गांव से लेकर शहर में भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निगम की 28 टीमें फील्ड में उतारी गई थी। निगम की ओर से इन बिजली चोरों पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस बल के साथ निगम की टीम में एसडीओ, जेई व लाइनमेन को शामिल किया गया था। इस टीम ने कॉलोनी, मार्केट, बाजार गांव और कस्बों में छापामारी की। टीम ने सुबह चार बजे अपना अभियान शुरू किया, जो शाम छह बजे तक चलता रहा। टीम ने सभी जगहों से कुंडी (डायरेक्ट तार) लगी पकड़ी। उल्लेखनीय है कि गत माह बिजली निगम ने जिलेभर में 142 से अधिक स्थानों पर बिजली की चोरी पकड़ी थी। इन बिजली चोरों पर निगम ने 50 लाख का जुर्माना लगाया था। साथ ही निगम ने करीब 56 मीटर में भी गड़बड़ी मिली थी।
विज्ञापन

दरअसल, गर्मी के सीजन में बिजली की चोरी बढ़ जाती है। लोग देर रात से सुबह तक कुंडी लगाकर, मीटर बंद कर, मीटर में गड़बड़ी करने सहित अन्य तरीके से बिजली चोरी करते हैं। इसे रोकने के लिए निगम लगातार छापामारी कर रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा ग्रामीण और शहरी कार्यालय ने पकड़ी 28 चोरी
निगम से मिली जानकारी के अनुसार पिहोवा ग्रामीण और शहरी कार्यालय ने कुल 28 चोरियां पकड़ी। इसमें 16 चोरी शहरी और 12 चोरियां ग्रामीण क्षेत्र से पकड़ी गई। वहीं कुरुक्षेत्र के झांसा रोड स्थित कार्यालय ने नौ, पिपली कार्यालय ने 10 चोरियां पकड़ी। बिजली चोरों पर निगम की ओर से करीब 21 लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed