{"_id":"603d3c358ebc3ef1095d1764","slug":"corona-vacine-trail-kurukshetra-news-knl62776876","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति सहित 97 को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपति सहित 97 को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीनियर सिटीजन को कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली डोज दी जाने लगी है। तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को जिला अस्पताल में सीनियर सिटीजन (दंपती) सहित 97 को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में विभाग द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। इस बार लाभार्थी कोविन 2.0 एप से खुद मोबाइल नंबर से जरिए पंजीकरण कर सकेंगे। एक मोबाइल नंबर पर चार लोगों का पंजीकरण किया जा सकेगा और पुष्टि के पश्चात उन्हें सरकार द्वारा अधिकृत पहचान पत्र दिखाना होगा। पहला टीका लगने के ठीक 28 दिन बाद कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से दूसरा टीका लगाने के लिए लाभार्थी अपने हिसाब से समय, दिन और टीका लगाने का स्थान चुन सकते हैं। कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा।
वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण में धर्मजीवी शिक्षण संस्थान के निदेशक विजय सभ्रवाल, शशि सभ्रवाल, डॉ. अभिषेक, डॉ. सोनल सिंगला, डॉ. कमल सिंगला, डॉ. रजनी सिंगला, स्टाफ नर्स सीमा रानी, सुशील कुमार सहित 97 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि तीसरे चरण में जिला अस्पताल में यह टीका निशुल्क लगाया जाएगा। सोमवार को 97 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई है। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह, नर्सिंग अधिकारी गुरमीत कौर, फार्मेसी अधिकारी स्नेह ठुकराल, रुचि शर्मा, संजीव सैनी, राजवीर, स्टाफ नर्स बबीता, आशा रानी, सीमा रानी, डाटा एंट्री ऑपरेटर सीमा अरोड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर तेजपाल, लिपिक अतुल शर्मा , लेखाकार विकास मलिक, लेखाकार धीरज, चंद्रमोहन, वीरेंद्र, सुनील शर्मा और रेखा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 20 बीमारियों में से कोई भी एक बीमारी है, तो उन्हें इस अभियान में शामिल किया जाएगा। 10 साल से अधिक मधुमेह, 8 माह पुराना कैंसर, पिछले एक साल में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज, अनियंत्रित मधुमेह, उपचाराधीन उच्च रक्तचाप के रोगी, आठ साल से गंभीर सांस की बीमारी (अस्पताल में भर्ती), दिल-यकृत और गुर्दों की बीमारियों के मरीज, एक जुलाई 2020 के बाद जिन मरीजों में कैंसर की पहचान हुई है और जो कैंसर का उपचार ले रहे हैं, रक्त विकार-स्किल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और यकृत-गुर्दा तथा स्टेम सेल प्रत्यारोपण करा चुके या कराने वाले मरीजों को भी यह टीका लगाने के लिए पात्र माना जाएगा।
सीनियर सिटीजन डा. बाहदुर सिंह सोमवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए अपना व अपनी पत्नी का पंजीकरण कराने पहुंचे, लेकिन उनका पंजीकरण नहीं हुआ। उन्होंने यहां कंप्यूटर ऑपरेटर सीमा अरोड़ा से विस्तार से जानकारी हासिल की। आज वह दोबारा पंजीकरण करवाएंगे।