फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Corona vaccine will be the first dose for people above 45 years from today, Kurukshetra

45 वर्ष से ऊपर के लोगों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन पहली डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be the first dose for people above 45 years from today, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को वीरवार से वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सभी तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एलएनजेपी अस्पताल सहित 37 निजी व सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर एक अप्रैल से 45 वर्ष उम्र से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करेगा।
उल्लेखनीय है कि 30 व 31 मार्च को जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत 20 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। विभाग का यह लक्ष्य अधूरा रहा। दो दिनों में करीब 17 हजार 4 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इसी कड़ी में बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में तीसरे चरण के 24वें दिन 119 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि बुधवार को 67 महिलाएं और 52 पुरुषों को कोरोना वैक्सीन दी गई। इनमें 91 लाभार्थियों को कोविशील्ड की पहली और 28 को दूसरी डोज दी गई। प्रमुख लाभार्थियों में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु वशिष्ठ, डॉ. राशि, 97 वर्षीय रामनिवास, 86 वर्षीय निर्मल, 50 वर्षीय रुकमणी, 80 वर्षीय लक्ष्मी, 83 वर्षीय राजकुमार, 74 वर्षीय देवी प्रसाद, 73 वर्षीय प्यारेलाल, 72 वर्षीय शकुंतला, 72 वर्षीय रतिराम और 70 वर्षीया शांति शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. शैली के मुताबिक कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों में आजकल बुखार, जुकाम और खांसी जैसे लक्षणों के साथ-साथ जोड़ों का दर्द, उल्टी-दस्त, निर्जलीकरण जैसे नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं। ऐसे लोगों को भी कोरोना की जांच करानी चाहिए। कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है और मृत्यु दर भी बढ़ रही है। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह, कार्यकारी मेट्रन गुरमीत कौर, नर्सिंग अधिकारी एवं वैक्सीनेटर चरणजीत कौर, फार्मेसी ऑफिसर स्नेह ठुकराल, नर्सिंग अधिकारी सीमा शर्मा, बबीता, डिंपल, मंजू नैन, बबीता मलहोत्रा, फार्मेसी अधिकारी संजीव सैनी, डाटा एंट्री ऑपरेटर सीमा अरोड़ा, नेहा सैनी, रचिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed