फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   corona two death count and 239 new case

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की मौत, 239 नए मामले आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona two death count and 239 new case
जिले में चार पुलिसकर्मियों सहित 239 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि एक महिला मरीज सहित दो बुजुर्गों की कोरोना के चलते मौत हो गई। मृतकों में 79 वर्षीय मरीज आंचला चौक व 80 वर्षीय विजय कॉलोनी शाहाबाद शामिल है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 49 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 239 नए केस सामने आए हैं और 2 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो गई है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 2350 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 60 हजार 560 में से 55 हजार 526 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बुधवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 239 नए केस सामने आएं है। जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 745 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया कि जिले में अब तक 4148 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 2350 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 2350 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में अब तक 70 की मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग 67 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि कर रहा है। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमित 1731 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed