{"_id":"68c087f7105e3a7f280e731d","slug":"copies-were-distributed-to-220-children-in-the-school-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-141868-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूल में 220 बच्चों को वितरित की गईं कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूल में 220 बच्चों को वितरित की गईं कॉपियां
विज्ञापन
पिहोवा। स्कूली बच्चों को कॉपियां वितरित करते संस्था के पदाधिकारी व मुख्यातिथि। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर की ओर से बाबा श्रवणनाथ प्राइमरी विद्यालय अरुणाय में बच्चों को कॉपियां दी गईं। संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की प्रेरणा एवं मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में 220 बच्चों को नि:शुल्क काॅपियां दी गईं।
सदर थाना के एसएचओ जगदीश ने काॅपी वितरण पर बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शिक्षा के साथ अनुशासन में रहते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। आज के बच्चे कल युवा बनाकर राष्ट्र के प्रहरी के रूप में अपना दायित्व निभाएंगे।
महंत धीरज पुरी ने कहा कि शिक्षक दिवस पर इस सामग्री का वितरण किया जाना था लेकिन बाढ़ के कारण स्कूल बंद होने के चलते यह कार्यक्रम अब आयोजित किया गया। सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम और जय नारायण शर्मा ने कहा कि संसाधनों के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य को लेकर यह कार्यक्रम रखा गया।