फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Copies of the *Ashtadhyayi* and the *Gita*, translated into Japanese, presented to scholars.

Kurukshetra News: विद्वानों को भेंट की जापानी भाषा में अनूदित हुई अष्टाध्यायी गीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Copies of the *Ashtadhyayi* and the *Gita*, translated into Japanese, presented to scholars.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से निकला श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश अब जापान के प्रतिष्ठित टोक्यो विश्वविद्यालय तक पहुंच गया है। विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में छात्रों समेत शोध कर्ताओं ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय में गीता प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें महाभारत के युद्ध समेत गीता के श्लोकों को भी प्रदर्शित किया गया। सेमिनार में भारत और जापान के विद्वानों, दार्शनिकों, उद्योगपतियों, राजनयिकों और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। महाभारत और गीता पर शोध करने वाले जापानी विद्वानों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से पहली बार जापानी भाषा में अनूदित अष्टाध्यायी गीता भी विद्वानों और अतिथियों को भेंट की गई। टोक्यो विश्वविद्यालय में गीता स्थापना के लिए प्रोफेसर ताकाहिरो कातो को भी गीता भेंट की गई।
विज्ञापन


इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने भी कहा कि गीता किसी एक धर्म या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि तनाव और संघर्ष के दौर में गीता का कर्मयोग और मानसिक संतुलन का संदेश दुनिया को नई दिशा दे सकता है। स्वामी गुरुशरणानंद महाराज ने गीता को जीवन जीने की कला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर कुरुक्षेत्र, गीता और भारत-जापान की सांस्कृतिक समानताओं पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में टोक्यो विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इसमें रुचि दिखाई और विद्वानों से संवाद किया। आयोजन में भारत और जापान की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सेमिनार नहीं, बल्कि भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संवाद को नई मजबूती देने वाला कदम है। गीता का संदेश अब सीमाओं से निकलकर विश्व मानवता तक पहुंच रहा है।



विश्वविद्यालय में लगी गीता प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई रुचि

टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार के दौरान गीता, कुरुक्षेत्र और भारतीय संस्कृति पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की विरासत, श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश और भारत-जापान सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े चित्रों व जानकारियों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।



सीएम का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया
टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। उन्होंने कुरुक्षेत्र से निकले गीता संदेश के वैश्विक विस्तार की सराहना की। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की अवधारणा और उसके वैश्विक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed