फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Convocation ceremony will be held today in NIT Kurukshetra

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में आज होगा दीक्षांत समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony will be held today in NIT Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एडीए अध्यक्ष एवं भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी रहेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त नेहा सिंह और पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने समारोह स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


19वें दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की गई, जिसमें शिक्षकों ने अपने-अपने सत्र के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने की विधि को समझा, ताकि समारोह में समयबद्ध होकर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर पाएं। इसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी के 2021-22, 2022-23 और 2023-24 सत्र के करीब साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जांएगी। संस्थान निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। सुरक्षाकर्मी और एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक समारोह में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमान संभालेंगे। बीटेक 2018, 19 और 2020 के सात-सात विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक विभाग के एक अव्वल विद्यार्थी को चुना गया है। इसी के साथ विद्यार्थियों को बेस्ट मेजर प्रोजेक्ट अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया जाएगा। एनआईटी दीक्षांत समारोह में पहुंचने के लिए विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा की व्यवस्था की गई है। ये सुविधा पिपली बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एनआईटी कुरुक्षेत्र के बीच उपलब्ध करवाई जाएग। 17 नवंबर रविवार को सुबह सात बजकर 30 मिनट पर पिपली बस स्टैंड से एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए, नौ और साढ़े 10 बजे रेलवे स्टेशन से एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए परिवहन सुविधा रहेगी। वहीं वापसी के लिए भी एनआईटी कुरुक्षेत्र से शाम छह बजे रेलवे स्टेशन होते हुए पिपली बस स्टैंड तक परिवहन सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed