{"_id":"6a52a5c37fa947ff8c00201d","slug":"controlling-the-growing-population-is-essential-dr-sanjeev-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157631-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी : डाॅ. संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी : डाॅ. संजीव
विज्ञापन
पिहोवा। स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजीव गोयल।
पिहोवा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को उपमंडल अस्पताल पिहोवा में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित कर परिवार नियोजन और एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान की समीक्षा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को 11 से 18 जुलाई तक चलने वाले परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान घर-घर जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए नसबंदी, नलबंदी, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन और माला-एन जैसे परिवार नियोजन साधनों के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने सभी पीएचसी प्रभारी, सुपरवाइजर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक सुपरवाइजर और पुरुष स्वास्थ्य कर्मी को कम से कम दो परिवार नियोजन मामले सुनिश्चित करने का लक्ष्य भी दिया गया।
बैठक में एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान की भी समीक्षा की गई। डॉ. गोयल ने निर्देश दिए कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं, किशोरियों तथा बच्चों को आयु वर्ग के अनुसार आयरन की गोलियां और सिरप उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि यह दवाएं उप स्वास्थ्य केंद्रों, आशा कार्यकर्ताओं और स्कूलों में उपलब्ध हैं।