{"_id":"67745bd00c487234df0891a4","slug":"contracted-teachers-submitted-memorandum-to-the-district-president-regarding-service-security-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129280-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनुबंधित शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा को लेकर जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनुबंधित शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा को लेकर जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इकाई के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुशील राणा काे मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित होने का साथ में जॉब सिक्योरिटी प्रदान करने का उल्लेख दिया।
जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि शीतकालीन विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी यूनिवर्सिटी के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों का कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह सेवा सुरक्षा नियमानुसार करेंगे और नए वर्ष 2025 में नायाब तोहफा देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रोजगार सुरक्षित होने तक आप किसी भी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर का रोजगार नहीं जाने देंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इकाई ने बताया कि हमारा चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों एवं चयन प्रक्रिया के मापदंड जैसे विज्ञापन तथा गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार इत्यादि को पूर्ण करके विधि सम्मत ही किया गया है और हम में से ही बहुत से अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर लंबे समय से नियमित होने तक सेवा सुरक्षा की प्रतीक्षा करते हुए भर्ती में अपने आवेदन करने की आयु सीमा को भी पार चुके हैं। विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर व विद्यालयों के गेस्ट टीचर को मौजूदा सरकार सेवा सुरक्षा पहले ही दे चुकी है, केवल विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ही इस सेवा सुरक्षा से वंचित हैं। लेकिन मुख्यमंत्री साहब से मिलकर हमारी उम्मीदें दिन प्रतिदिन बढ़ी हैं। इस मौके पर डाॅ. अग्रेंज, डॉ. शीतल गाबा, डाॅ. ईशा रानी, डाॅ. स्नेह लता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।