फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Continuous decline in temperature, chances of rain in next two days

Kurukshetra News: तापमान में लगातार आ रही गिरावट, अगले दो दिनों में बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Continuous decline in temperature, chances of rain in next two days
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है, जिससे कभी आसमान में बादल छा रहे है तो कभी तेज धूप भी खिल रही है, लेकिन बारिश न होने से धान की रोपाई पर भी असर पड़ रहा है। बारिश होने पर धान की रोपाई में तेजी आने की संभावना किसानों की ओर से जताई जा रही है। हालांकि तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, पर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



वीरवार को सुबह के समय हल्की धूप खिल उठी, जिससे मौसम साफ होने का अनुमान लोग लगाने लगे, जबकि सुबह नौ बजे के करीब फिर से बादल छा गए और लोग बारिश होने की चर्चा करने लगे। जबकि दिनभर मौसम में बदलाव जारी रहा। कभी धूप तो कभी बादलों का असर देखने को मिला। वीरवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जून के बीच तेज हवा और बारिश होने के आसार बने हुए है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि आसमान में कभी बादल छा रहे हैं तो कभी धूप भी खिल रही है, जिससे प्री मानसून की बारिश होने के आसार है, जबकि जुलाई माह के पहले सप्ताह में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। धान की रोपाई को इन दिनों ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। बारिश होने से धान की फसलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed