फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Construction of VLDA College will start soon in Bhawani Kheda: Manohar Lal

भवानी खेड़ा में वीएलडीए कॉलेज का जल्द शुरू होगा निर्माण : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Construction of VLDA College will start soon in Bhawani Kheda: Manohar Lal
कुरुक्षेत्र। गांव भवानी खेड़ा में 10 एकड़ भूमि पर जल्द ही वीएलडीए (पशु चिकित्सा कॉलेज) कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से पहले ही 10 एकड़ भूमि लाला लाजपतराय वेटरनरी विश्वविद्यालय हिसार के नाम कर दी गई है। मंगलवार को बाढ़ के हालात का जायजा लेने गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से शहरों और गांवों में मकानों में भी नुकसान हुआ है। सरकार की तरफ से मकान का पूरा नुकसान होने पर एक लाख 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसके अलावा भी गरीब व्यक्ति को दयालु स्कीम के तहत आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इसके अलावा शैलर, फैक्टरी और अन्य व्यवसायिक संस्थानों में बाढ़ के पानी से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने आदेश दिए कि सभी विभाग आपातकालीन स्थिति समझकर सर्वे का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। जिला नगर आयुक्त शहरी क्षेत्र और राजस्व विभाग ग्रामीण क्षेत्र में नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रभावित क्षेत्र में ढेंगू, मलेरिया, चर्म रोग सहित अन्य बीमारियों को जेहन में रखते हुए लगातार फॉगिंग करवाएंगे और लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और सभी उपायुक्तों को छोटे-छोटे खर्चे करने के लिए फंड भी उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन





सरस्वती पर अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार की जाएगी नक्शे सहित रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी के किनारे अतिक्रमण करने वाले क्षेत्र की नक्शे सहित रिपोर्ट तैयार करेंगे, क्योंकि पानी को रोकने का किसी को कोई अधिकार नहीं है। इस रिपोर्ट के बाद अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग विभाग, सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करने का कार्य पूरा करेंगे और जहां नहरी क्षेत्र और ड्रेनों पर बांध की जरूरत है, वहां सिंचाई विभाग के अधिकारी जल्द कार्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे कार्य करवाने के लिए सरपंच को कोटेशन आधार पर काम करने का अधिकार दिया है। इसलिए गांव में जरूरी कार्यों को जल्द पूरा करवाएंगे। पशुपालन विभाग के अधिकारी पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध करवाएंगे। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, शाहबाद विधायक रामकरण काला, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह, जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डाॅ . पवन सैनी, पशुधन डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed