फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Construction of bridge on Markanda River will ease the way for pedestrians.

Kurukshetra News: मारकंडा नदी पर पुल बनने से सुगम होगा राहगीरों का रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Markanda River will ease the way for pedestrians.
इस्माईलाबाद। गांव जंधेडी के समीप मारकंडा नदी पर पुल निर्माण कार्य का दृश्य।
इस्माईलाबाद । जोधपुर जंधेडी से हरिगढ़ भोरख गांव जाने वाले रास्ते पर मारकंडा नदी पर पुल बनाने का कार्य चल रहा है, जो कि जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। इस पुल के बनकर तैयार होने से लोगों का पिहोवा जाने का सफर आसान होगा, जिसका फायदा आसपास के करीब 25 गांवों को मिलेगा।
विज्ञापन


किसान रामरतन, राजेश, सौरव, रामकुमार ने बताया कि इस पुल के निर्माण को लेकर आसपास के गांवों के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। पुल निर्माण की घोषणा के बाद पुल बनने का काम शुरू होने से ग्रामीणों के चेहरे खिले हुए हैं। उन्हें पिहोवा जाने के लिए इस्माईलाबाद, जलबेहडा या फिर ट्यूकर से होकर जाना पड़ता था, जो काफी दूर पड़ता था। इससे काफी आर्थिक नुकसान होता है। लेकिन अब यह पुल बनने से पिहोवा जाने का सफर काफी कम हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों के समय व ईंधन की काफी बचत भी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नैसी से मारकंडा बांध टूटने से आई बाढ़ से इस्माईलाबाद से इन गांवों का संपर्क टूट जाता था, लेकिन अब पुल बनने से इन गांवों के ग्रामीण पुल के रास्ते आसानी से हरिगढ़ भोरख के रास्ते मलिकपुर पहुंच सकते है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पुल के ठेकेदार तरसेम लाल ने बताया कि यह पुल करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा, जो कि करीब 10 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। पुल के दोनों और 600 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed