फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Construction in illegal colony destroyed with JCB

Kurukshetra News: अवैध कॉलोनी में निर्माण को जेसीबी से किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Construction in illegal colony destroyed with JCB
पिहोवा। पिहोवा के गांव भटहेड़ी और दर्रा खुर्द में छह एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन

डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने पिहोवा में राजस्व संपदा भटहेड़ी में अवैध काॅलोनी की सड़कें, सीवरेज, मैनहोल और गेट के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से नष्ट किया। उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा में पिहोवा के गांव भटहेड़ी में करीब छह एकड़ में पनप रही एक अवैध काॅलोनी की सड़कें, सीवरेज, मैनहोल और गेट के अवैध निर्माण के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे लेकिन भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की।
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed