फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Constitution is not just a document but a symbol of our democratic values: Prof. Pooja

महज दस्तावेज़ नहीं बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है संविधान : प्रो. पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Constitution is not just a document but a symbol of our democratic values: Prof. Pooja
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. हेमा सुखीजा एवं डॉ. पूनम सिवाच के निर्देशन में संविधान जागरूकता के अंतर्गत विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और युवाओं को भारतीय संविधान के महत्व, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरती त्रेहन ने की। मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विभाग की प्रो. पूजा ने भारतीय संविधान के इतिहास, मूलभूत अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और भारतीय लोकतंत्र की अद्वितीयता पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

अपने व्याख्यान में मुख्य वक्ता पूजा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। इसके प्रति जागरूकता रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया इसके साथ ही छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर भारतीय संविधान के विषय में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान के प्रति जागरूकता समाज के हर वर्ग में होनी चाहिए और एनएसएस जैसी संस्थाएं इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें डॉ. हेमा सुखीजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed