फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Connection of private residential colony cut for non-payment of bill

Kurukshetra News: बिल न भरने पर काटा निजी आवासीय कॉलोनी का कनेक्शन

Sat, 26 Aug 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 26 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Connection of private residential colony cut for non-payment of bill
कुरुक्षेत्र। बिजली निगम ने बिजली बिल का भुगतान न करने पर एक निजी आवासीय कॉलोनी का कनेक्शन काट दिया। बताया जा रहा है कि निगम का कॉलोनी पर करीब 62 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली का कनेक्शन कटने से कॉलोनी में हंगामा मच गया। कॉलोनी के लोगों ने निगम से कुछ दिन के लिए समय की मांग की, जिस पर निगम ने उनको सोमवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम पिपली के एसडीओ अभिषेक ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक निजी आवासीय कॉलोनी का पिछले कुछ समय से बिजली बिल बकाया था। इसमें 32 लाख रुपये पुराना व 30 लाख रुपये नई कंपनी का बकाया है। निगम की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इस पर कॉलोनी के अधिकारियों व लोगों ने निगम से कुछ समय मांगा। निगम ने कॉलोनी वासियों की परेशानी को देखते हुए कनेक्शन दोबारा जोड़ दिया है। उनको सोमवार तक भुगतान करने का समय दिया है, अगर निश्चित अवधि के दौरान भी बिल की अदायगी नहीं की गई तो कनेक्शन फिर से काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed