फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress workers conference on 28th, MP Deependra Hooda will reach

Kurukshetra News: कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को, सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Congress workers conference on 28th, MP Deependra Hooda will reach
शाहाबाद। कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 जनवरी को होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी ने स्थानीय विश्राम गृह में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने देश में राहुल गांधी व प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनसे विचार-विमर्श किया। अनिल धंतौड़ी ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेशाध्यक्ष उदभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद हुड्डा द्वारा प्रदेश में घर-घर कांग्रेस अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है और इस अभियान को शाहाबाद क्षेत्र में भी सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को होने वाले विशाल सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और इस सम्मेलन को सफल बनने में शाहाबाद का हर कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एक बूथ पर 31 यूथ बनाने का आह्वान भी किया। इस मौके सरपंच अधिवक्ता विक्रम अटवान, कांग्रेस नेता रणधीर चढूनी, रोशन लाल धीमान, ओम पक्ष बड़ाम, दविंदर खेड़ा, राकेश कतलेहरी, सार्जंट बीबीपुर, हैप्पी तूर, बलराम गुमटी, सरपंच अमरजीत मामुमजरा, मदन लाल सैनी सुरखपुर, कृष्ण लाल अहमदपुर, रमेश मदुदों, जसबीर ठोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed