फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress workers celebrated Indira Gandhi's birth anniversary

Kurukshetra News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई इंदिरा गांधी जयंती

Wed, 19 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 19 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress workers celebrated Indira Gandhi's birth anniversary
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती  पर श्रद्धा सु - फोटो : सांकेतिक
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस भवन में बुधवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप चट्टा के इलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सच्चाई व निर्भीकता को अपने जीवन का सिद्धांत बनाया। उन्होंने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाएं गांव-गांव खोल कर किसानों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया। देश को एकता के सूत्र में बाधाने के लिए कारगर कदम उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व में भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश की पहचान इंदिरा गांधी ने दिलाई। आज पूरा देश उनकी राष्ट्र हितैषी सोच का ऋणी है। उन्होंने कहा भारतीय राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी की भूमिका कभी भुलाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन और शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने पर इंदिरा गांधी की नीतियों ने हाशिए पर पड़े समुदायों को राष्ट्रीय ताने बाने में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक रामकरण काला, विधायक मनदीप चट्टा, कंवरपाल सिंह, कुलदीप हथीरा, सत्या देवी, बलबीर सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed