फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress raises questions over claims of missing 28,000 votes in Thanesar

Kurukshetra News: थानेसर में 28 हजार से अधिक वोट गायब होने का दावा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Congress raises questions over claims of missing 28,000 votes in Thanesar
कुरुक्षेत्र। नवनियुक्त ब्लाक थानेसर शहरी के प्रधान विवेक मेहता तथा ग्रामीण प्रधान सुनील राणा के - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान थानेसर विधानसभा क्षेत्र से 28 हजार से अधिक वोट गायब होने का दावा किया गया है। कांग्रेस ने मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठाए हैं। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि शहरों के करीब 21 फीसदी मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से लगातार उठाती रहेगी। रविवार को पंजाबी धर्मशाला में एक संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त शहरी अध्यक्ष विवेक मेहता, ग्रामीण अध्यक्ष सुनील राणा और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल का अभिनंदन हुआ। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 का चुनाव भाजपा ने ईवीएम हैकिंग के जरिये जीता। उन्होंने दावा किया कि अकेले थानेसर विधानसभा क्षेत्र से 28 हजार से अधिक वोट गायब हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत बताया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर आरोप
अशोक अरोड़ा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, अवैध खनन और कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर भी निशाना साधा। अरोड़ा ने कौशल रोजगार निगम को बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से कार्यरत युवाओं का आर्थिक शोषण हो रहा है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद से सड़क तक युवाओं की आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed