फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress made false promises for 55 years, now it is standing on lies: CM

कांग्रेस ने 55 साल तक किए झूठे वादे, अभी झूठ पर खड़ी : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Congress made false promises for 55 years, now it is standing on lies: CM
कुरुक्षेत्र / लाडवा / बाबैन। कांग्रेस ने 55 साल तक झूठ के बल पर शासन किया है। झूठे वादों पर चलती रही और अभी झूठ पर ही खड़ी होकर अविश्वास पैदा कर रही है लेकिन लोग कांग्रेस की इस नीति और नीयत को समझ चुके हैं। यही कारण है कि देश और प्रदेश के लोगों ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपी है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।
विज्ञापन

वे आज सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे, जहां बीड़ पिपली, खानपुर, बाबैन, मंगोली जाटान, छपरा और गोबिंदगढ़ में धन्यवादी समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने पर लोगों का आभार जताया तो वहीं कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में न केवल हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किए हैं, बल्कि लोगों में विश्वास भी जगा है। अब फिर भाजपा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए तेज गति से कार्य शुरू कर दिए हैं। अब कांग्रेस के पास लोगों के बीच कहने के लिए झूठ के अलावा कुछ बचा नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपना धरना व आंदोलन पंजाब एवं उन कांग्रेस शासित राज्यों में चलाएं, जहां फसलें एमएसपी पर नहीं खरीद की जाती। हरियाणा सरकार वर्तमान में भी 24 फसलें एमएसपी पर खरीद कर रही है। ऐसे में यहां आंदोलन का कोई तर्क नहीं। प्रदेश सरकार ने अभी हाल में ही पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार भी किसानों के हित में हर संभव कदम उठा रही है। कांग्रेस ने झूठ बोला था कि केंद्र में भाजपा एमएसपी को खत्म कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां प्रदेश के लोगों ने उन्हें बड़े मेंडेट के साथ विजयी बनाया तो वहीं लाडवा के लोगों ने भी उन्हें प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया है। ऐसे में वे चाहते हैं कि यहां के लोगों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। वे लोगों के बीच भी रहेंगे और लोग उनके कुरुक्षेत्र व चंडीगढ़ आवास पर भी अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं।



30 लाख अनुदान राशि का ऐलान
मुख्यमंत्री ने गांव बीड़ पिपली की 12 मांगों को विभागों के माध्यम से पूरा करने और 20 लाख अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही गांव खानपुर में 20 लाख रुपए और गांव बाबैन में 30 लाख रुपये अनुदान राशि देने के साथ-साथ गांव की गलियों के निर्माण के लिए एस्टिमेट बनाने के निर्देश दिए और गांव में राजकीय कॉलेज बनाने की मांग पर फिजिबिलिटी चेक करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी और अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि लाडवा में कोई भी सड़क जर्जर हालत में नहीं होनी चाहिए ।



ठहाके लगाते कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री का खास अंदाज भी दिखाई दिया। ठहाके लगाते रहे और कांग्रेस को घेरते रहे। चुनाव के दौरान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अफवाह फैला दी थी कि नायब सैनी हार रहे हैं, ये सीएम कैसे बन सकते हैं। लेकिन लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा नहीं किया और अपने क्षेत्र को सीएम सीटी बनाया। इससे पहले हरियाणा के दूसरे हिस्सों के ही सीएम बनते रहे और उधर ही विकास कार्य करवाए जाते रहे। अब इस क्षेत्र में भी विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो संविधान को खतरे में बता रहे थे, अब लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि खतरे की बात करने वाले दल खुद खतरे में हैं।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, सुभाष कलसाना, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मंडल प्रधान देवेंद्र शर्मा, सरपंच भारती सैनी, जसविंद्र सिंह, श्यामलाल जांगड़ा, सरपंच संजीव गोल्डी, पूर्व सरपंच विश्वजीत बिंदल, गुरनाम गजलाना, रीना सैनी भाजपा कार्यकर्ता, सरपंच और गणमान्य लोग मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed