Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress launches 'Save Votes, Save the Nation' *chaupal* (community meeting) from Mangoli Jatan

Kurukshetra News: मंगोली जाटान से कांग्रेस ने शुरू की वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress launches 'Save Votes, Save the Nation' *chaupal* (community meeting) from Mangoli Jatan
बाबैन। गांव मंगोली जाटान में मंचासीन कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र
बाबैन (कुरुक्षेत्र)। मंगोली जाटान गांव में कांग्रेस की ओर से वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा, एआईसीसी हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मेवा सिंह ने किया। चौपाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बान की खाटों और कुर्सियों पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार अगले दो साल के लिए गन्ने का भाव तय कर रही है तो उसे चीनी के दाम भी तय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि 2004 में कांग्रेस सरकार बनने के समय गन्ने का भाव करीब 100 रुपये था। कांग्रेस ने 2004 से 2014 के बीच इसे बढ़ाकर 310 रुपये किया, जो 165 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। वहीं, पिछले साढ़े 12 साल में भाजपा सरकार ने गन्ने का भाव केवल 310 से 415 रुपये किया है। हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलीभगत कर चुनाव नतीजों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान से उठी लोकतंत्र बचाने की आवाज अब हरियाणा के गांवों और चौपालों तक पहुंचेगी। उन्होंने भाजपा पर चुनाव आयोग और ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, हिमांशु अरोड़ा, ब्लाक प्रधान जयपाल पांचाल, लाडवा ब्लाक प्रधान भगवंत विर्क, संजीव भूखड़ी, पवन चौधरी, जिला पार्षद जसबीर पंजेटा, गुरदेव सूरा, मंडल प्रधान प्रिंस घिसरपड़ी, पूर्व मंडी प्रधान लाभ सिंह, पूर्व सरपंच दीपक मोरथला, तारांचद मंगोली, नरेश शर्मा, शमशेर मलिक, साहब सिंह, जसमेर सिंह, श्याम सिंह, भीम उमरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed