फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress got votes by lying about abolishing the Constitution and reservation: Nayab Saini

कांग्रेस ने संविधान और आरक्षण खत्म करने का झूठ बोल हासिल किया वोट : नायब सैनी

Tue, 18 Jun 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Congress got votes by lying about abolishing the Constitution and reservation: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। तीन महीने बाद होने वाले हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता का वोट हासिल किया था। अब जनता विपक्ष के झूठ को पहचान चुकी है। हरियाणा में भी लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को सैनी समाज भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। इस सम्मेलन के लिए 2477 कार्यकर्ताओं का चयन किया गया था। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रेलवे रोड पर एक होटल में चयनित कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त मंत्रणा की। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुटने और काम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करने के लिए सरकार की योजनाओं व जनकल्याण की नीति को लोगों तक पहुंचाने का गुरु मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर जनता को गुमराह किया कि अगर देश में भाजपा की सरकार बनी तो देश से संविधान और आरक्षण को खत्म कर देगी, जबकि संविधान और आरक्षण को खत्म करने वाले उन्हीं की पार्टी के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे। कुछ समीकरण के कारण पहले के मुकाबले उनकी चुनाव में कुछ सीटें जरूर कम हुई है, मगर उनका वोट प्रतिशत बढ़ा है। इस मौके पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री संदीप सिंह, कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक पवन सैनी, जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
भ्रष्टाचार में लिप्त रही दिल्ली की सरकार
दिल्ली में पानी की किल्लत पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली की आप सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिल्ली को सवा गुणा ज्यादा पानी दे रहे हैं, मगर दिल्ली की आप सरकार 10 साल में पानी की किल्लत के समाधान के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर सकी है। आप सरकार ने जनता से किए वादों पर कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि उनकी नजर भ्रष्टाचार करने पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed