फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress demonstrated on the issue of espionage scandal, inflation and farmers

जासूसी कांड, महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated on the issue of espionage scandal, inflation and farmers
बढ़ती महंगाई, जासूसी करवाने और किसानों की बात न सुनने के विरोध में रविवार को पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा एवं लाडवा के विधायक मेवा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस भवन पर एकत्रित हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज बड़ा पवित्र दिन है। आज के दिन गांधी जी और पं. जवाहरलाल नेहरू ने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद किया था।
विज्ञापन

उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज देश में सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नेताओं, अधिकारियों, न्यायाधीशों, वरिष्ठ पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के फोन टेप कर जासूसी करवाई जा रही है। किसान पिछले 9 माह से सड़कों पर हैं, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी जा रही। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। जब इन मुद्दों को लेकर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लेकर आता है तो उन्हें रद्द कर दिया जाता है। देश के संविधान में प्रत्येक नागरिक अपनी बात कहने का मौलिक अधिकार है। मौजूदा सरकार इस अधिकार से वंचित कर रही है। इस मौलिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जब किसानों की आवाज संसद में उठाई जाती है तो माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने भाजपा गद्दी छोड़ो का आह्वान किया है।
विज्ञापन

अशोक अरोड़ा तथा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि आज प्रदेश सरकार युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है। सरकार की मिलीभगत से हर पेपर बिककर लीक हो रहा है। पर्ची और खर्ची के बिना नौकरी देने का सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 28 बार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। बढ़ती महंगाई के कारण जनता का जीना दुर्भर हो गया है। तिरंगा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के नाम पर तिरंगे का अपमान किया गया है। उन्होंने अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पवन गर्ग, विधानसभा चुनाव में पिहोवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनदीप चट्ठा, मेहर सिंह रामगढ़, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा, कांग्रेसी नेता सतबीर शर्मा, बलजीत सिंह, सुरेंद्र भिवानी खेड़ा, सुधीर चुघ, सुरेंद्र फौजी, श्रीप्रकाश मिश्रा, रामस्वरूप चोपड़ा, ओमप्रकाश हथीरा, टेक चंद्र बारना, पवन चौधरी, रामदिया फतुपुर, जगपाल सिंह, रणबीर बूरा किरमिच, हरप्रीत चिमा, विवेक भारद्वाज, भीम उमरी, चंद्रभान वाल्मीकि, निशी गुप्ता, सत्य शर्मा, प्रवेश राणा, रीना वाल्मीकि, सुनीता बतान, नीलम बडोंदा, बबली, जीत सिंह शेर, प्रेम हिंगाखेड़ी सहित अनेक कांग्रेसियों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed