फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Conflicts will continue till we get water: Kadian, Kurukshetra

पानी मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : कादियान

Sun, 12 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 12 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Conflicts will continue till we get water: Kadian, Kurukshetra
पानी मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : कादियान - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर व लोक सभा प्रभारी सतबीर सिंह कादियान ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवनरेखा है। जब तक हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिल जाता तब तक इनेलो अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में 15 मार्च को नई दिल्ली में संसद के घेराव व जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वे अग्रवाल धर्मशाला में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस मौके पर विधायक पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू ने एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो की ओर से छेड़े गए संघर्ष में बढ़ चढ़कर भाग लेने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा व कॉग्रेस पर एसवाईएल के नाम पर राजनीति करने और दोहरी भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों का प्रदेश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस मौके पर हल्का प्रधान कर्ण सिंह ने लोकसभा प्रभारी को भरोसा दिलाया की हल्का से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता 15 मार्च को दिल्ली पहुुंचेंगे। इस मौके पर जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जख्वाला, शहरी प्रधान अशोक गुप्ता, बलजिंदर सिंह बब्बू, सुरेश नैन, वरिष्ठ नेता अजमेर सिंह, दरिया सिंह, सुंदर गढ़ी, बलजीत गेटी, टीटू शर्मा, दिलबाग सिंह सरपंच, मदन सारसा, सुभाष मैसी माजरा, सहदेव मालिक सारसा, सुरेंद्र कुमार, जसपाल सिंह वड़ैच, महिंद्र सिंह मेघा माजरा, रॉकी राणा, सतपाल, सुभाष, प्रेस प्रवक्ता महिंद्र कंथला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed