फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Computer operators across the district on indefinite strike, work stalled in tehsil

Kurukshetra News: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जिले भर के कंप्यूटर ऑपरेटर, तहसील में कामकाज रहा ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Computer operators across the district on indefinite strike, work stalled in tehsil
कुरुक्षेत्र। जिलाभर के कंप्यूटर ऑपरेटर मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के बैनर तले अनिश्चिलकालीन हड़ताल पर उतर आए हैं। जिला भर के 110 कंप्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने से तहसीलों में काम पूरी तरह से ठप रहा, जबकि दूसरे विभागों पर भी असर पड़ा। इसके चलते आमजन को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा। हड़ताल के चलते तहसील सहित कई अन्य कार्यालय पूरी तरह से खाली नजर आए।
विज्ञापन


जिला भर के कंप्यूटर ऑपरेटरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से रजिस्ट्रीयां, इंतकाल, जमाबंदी और आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आर सी, लाइसेंस जैसे कार्य बाधित हो गए। जिले भर में हर रोज 300 के करीब रजिस्ट्रियां, 300 इंतकाल और एक हजार के करीब जमाबंदी से संबंधित काम होते हैं। इसके अलावा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र 500 के करीब, लाइसेंस व आरसी 500 से 700 के करीब होती हैं। इसके अलावा कई अन्य कार्यों पर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर पड़ा है।
विज्ञापन





मांगे न मानने तक जारी रहेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल : प्रमोद नागपाल
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले कई महीनों से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए अब मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। जिले भर से 110 कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल में हिस्सा लेने के लिए करनाल के लिए रवाना हो रहे हैं। अब अनिश्चितकालीन हड़ताल मांगों के मानने पर ही समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






कंप्यूटर ऑपरेटरों की यह है मांगे
कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की मांगों में कंप्यूटर प्रोफेशनल जिला आईटी समिति डीआईटीएस का केंद्रीकरण कर बजट का प्रावधान करने, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित करने, एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने, 58 साल उम्र तक सेवा सुरक्षा देने, पद के अनुभव के साथ समान काम समान वेतन देने जैसे मुद्दे शामिल हैं।





हड़ताल से हुई दिक्कत : दलविंद्र सिंह
दलविंद्र सिंह का कहना है कि किसी काम का पंजीकरण कराने के लिए हंसाला गांव से आए है, लेकिन अब हड़ताल होने से काम नहीं होगा। अब फिर से आना होगा। काम न होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील में आने पर ही हड़ताल का पता चला। अब हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed