फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Computer learner jumps into canal with young man

Kurukshetra News: कंप्यूटर सीखने गई युवती ने युवक संग नहर में लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Computer learner jumps into canal with young man
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर सीखने गई युवती और एक आईटीआई के छात्र द्वारा झांसा पुल के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर उसे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जबकि देर शाम तक नहर में कूदे छात्र का अभी तक पता नहीं चल सका है। देर शाम तक उसकी तलाश नहर में जारी रही। मृतक युवती की पहचान माजरी कला गांव की सिमरन के रूप में हुई है तो वहीं छात्र दुनिया माजरा का अंकुश बताया जा रहा है जो उमरी आईटीआई का छात्र है।
विज्ञापन

युवती ने नहर में छलांग लगाने से कुछ समय पहले अपने भाई को फोन कर घर लौटने की जानकारी दी थी। युवती को लोहा पुल के पास रेहड़ी लगाने वाले लोगों ने नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। उसे झांसा स्थित प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना पाकर पुलिस व गोतोखोर प्रगट सिंह की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी है। दोनों ने नहर में छलांग क्यों लगाई अभी इस संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है और पता लगा रही है कि दोनों के बीच क्या संबंध थे और उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन


चार दिन पहले था जन्मदिन
मृतक के भाई ने बताया कि सिमरन ने अभी 12वीं की परीक्षा 74 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी और चार दिन पहले उसका जन्मदिन था। वह स्कूली परीक्षा के बाद से ही इस्माईलाबाद के एक सेंटर में कंप्यूटर सीखने जाती थी। हर रोज की तरह शनिवार को भी वह गांव से अपनी दोस्तों के साथ गई थी और अपने भाई को करीब एक घंटा पहले उन्हीं के साथ लौटने की बात कही थी, लेकिन नहर से होकर गुजर रहे उनके पड़ोसी ने जब उसे नहर से निकाले जाने की सूचना दी तो वे हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर पहलू से की जा रही मामले की जांच : गुलाब सिंह
झांसा थाना प्रभारी एसआई गुलाब सिंह ने कहा कि दोनों की पहचान हो गई है। युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि छात्र की तलाश नहर में जारी है। दोनों के बीच में क्या संबंध थे और उन्होंने क्यों नहर में छलांग लगाई, इस पर हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, कहा नहीं जा सकता और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed