फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Complaint registered in case of assault and deliberate threat

Kurukshetra News: मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में शिकायत दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Complaint registered in case of assault and deliberate threat
पिहोवा। दोस्त को फोन कर पार्क में बुलाने के बाद मारपीट करने व मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पिहोवा के गांव सुरमी निवासी बलविंदर सिंह ने थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि 19 मई को गौरव, नवदीप, जीवन, मोहित और 15-16 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनके बेटे अरमान पर हमला किया। बलविंदर सिंह ने बताया कि गौरव ने फोन कर अरमान को मॉडल टाउन पार्क बुलाया, जहां 15-20 लोगों ने अरमान और उसके दोस्त अंकुश पर हमला कर दिया। हमले की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया। 23 मई को मामले में पंचायत के बाद भी आरोपियों ने चनालहेड़ी गांव में अरमान पर दोबारा हमला करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दहेज उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र। थानेसर थाना सदर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति रविंद्र सहित अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी शादी 2009 को रविंद्र सिंह के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बेटे हैं। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। रविंद्र ने एक बड़ी कार और आठ लाख रुपये नकद की मांग की। वर्ष 2020 में युवती के पिता ने मकान के लिए पांच लाख रुपये नकद, डेढ़ लाख रुपये गेट-ग्रिल और छह लाख 40 हजार रुपये किस्त के लिए दिए। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर बंद कमरे में भूखा-प्यासा रखा। 2023 में रविंद्र ने लखनऊ में दूसरी शादी करने का दावा किया। 2024 में उसने महिला के गले में रस्सी डालकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र। शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी का मोटरसाइकिल अस्पताल की पार्किंग से चोरी कर ली गई है। पुलिस को दी शिकायत में मुकरपुर गांव निवासी जयनारायण ने बताया कि वह अस्पताल में रात के समय हेल्पर के रूप में कार्यरत हैं। और 22 मई को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात्रि ड्यूटी के लिए आए थे। मोटरसाइकिल को अस्पताल की पार्किंग में खड़ी करने के बाद वह ड्यूटी पर चले गए। रात करीब नौ बजे जब वह बाहर आए, तो मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब थी।


किरायेदारों व नौकरों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य : एसपी
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मकान मालिकों से किरायेदारों व नौकरों की पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सत्यापन से असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर त्वरित अंकुश लगाया जा सकता है। एसपी ने बताया कि कुछ अपराधी किराये पर रहकर अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं और उनके रिकॉर्ड की अनुपस्थिति से जांच में बाधा आती है। सत्यापन प्रक्रिया अपराध रोकथाम में सहायक है। उन्होंने मकान मालिकों से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करवाकर संबंधित थाने में रिकॉर्ड जमा करने को कहा।

पुलिस द्वारा समय-समय पर सत्यापन के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। एसपी ने आमजन से इस प्रक्रिया में कोताही न बरतने और जल्द से जल्द सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कदम जिले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। मकान मालिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed